बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे पर सख्ती दिखाते हुए छह सट्टेबाजों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई ‘दैनिक भास्कर’ द्वारा छत्तीसगढ़ में ऑफलाइन से ऑनलाइन सट्टे के धंधे पर प्रकाशित खोजी रिपोर्ट के बाद की गई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, इन विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उनके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने फरार आरोपियों के संबंध में सूचना देने वाले को 5-5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। जिन सट्टेबाजों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है, उनके नाम इस प्रकार हैं: – सागर चेतवानी, 37 वर्ष, दुबे गली, शिवघाट पुराना सरकंडा – रोहित पंजवानी, 36 वर्ष, चकरभाठा कैम्प – राजेश उर्फ राजा बजाज, 31 वर्ष, गार्डन सिटी, मोपका रोड – प्रकाश पंजवानी, 37 वर्ष, साईं भूमि, तोरवा – सोमू उर्फ अभिजीत दुबे, 38 वर्ष, मिलन चौक, कुदुदंड – राज चेतानी, 35 वर्ष, सिंधी कॉलोनी, सिविल लाइन पुलिस ने जनता से अपील की है कि अगर इन सट्टेबाजों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत सिविल लाइन थाना या अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।


