बिलासपुर में कट्टे की नोक पर ज्वेलरी व्यापारी से लूट:नकाबपोश हमलावरों ने की फायरिंग, व्यापारी के सिर पर हमला, कार-ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार

बिलासपुर में ज्वेलरी व्यापारी संतोष तिवारी से लूट की घटना हुई। नकाबपोश हमलावरों ने कट्टे की नोक पर हमला किया और फायरिंग भी की। इसके दौरान आरोपी ने ज्वेलरी व्यापारी के सिर पर वार किया। हमलावर कार और ज्वेलरी से भरा बैग लेकर फरार हो गए, लेकिन घटना स्थल पर अपनी वैन और बाइक छोड़ गए। घटना CCTV में कैद हो गई है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास की है। गंभीर रूप से घायल संतोष तिवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और घटना स्थल पर टीम मौजूद है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *