बिलासपुर में तालाब में मिली युवक की लाश:3 दिन से गायब था, शरीर पर मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बिलासपुर में 3 दिन से गायब युवक की लाश तालाब में मिली है। युवक के शरीर पर कई जगह जख्मों के निशान मिले हैं। परिजनों ने उसकी हत्या कर लाश को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। रतनपुर के केरापारा निवासी दिनेश धीवर (26) प्राइवेट जॉब करता था। वह पिछले 3 दिन से परिजन को बिना बताए घर से गायब हो गया। जिस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने उसके गायब होने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीने का भी आदी था। तालाब में मिली युवक की लाश गुरुवार को रतनपुर के किला तालाब में युवक की लाश मिली, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। शव की पहचान दिनेश धीवर के रूप में हुई। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर मिले चोट के निशान वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शव को देखने पर पता चला कि उसके शरीर में चोट के निशान है। ऐसे में परिजन ने उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा इधर, पुलिस ने भी हत्या की आशंका जताई है। लेकिन, पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही युवक के मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हत्या का आरोप लगने के बाद पुलिस ने पीएम करने वाले डॉक्टर को बिसरा टेस्ट के लिए बिसरा सुरक्षित रखने को कहा है। ताकि, युवक के मौत के सही कारणों का पता चल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *