बिलासपुर में दिन भर छाए रहे बादल:कई इलाकों में आज बारिश के आसार, 7 डिग्री लुढ़का पारा; जल्द होगी मानसून की एंट्री

बिलासपुर में मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया। इस दौरान उमस भरी गर्मी से भी राहत मिला है। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार को भी ऐसे ही मौसम बने रहने और बारिश होने का अनुमान लगाया है। वहीं, कोटा सहित ग्रामीण इलाकों में रिमझिम बारिश दर्ज हुई, जिसके चलते ठंडी हवाओं का असर दिखा। हालांकि, शहर में बारिश नहीं हुई। इसके असर से अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री नीचे चला गया। आने वाले दिनों में मौसम होगा सुहाना मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश का मौसम इन दिनों चार प्रमुख मौसमी सिस्टमों से प्रभावित है। एक ओर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के कुछ हिस्सों में अगले 2-3 दिनों के भीतर प्रवेश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के कारण एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है और धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह सिस्टम आगामी 48 घंटों में और सक्रिय हो सकता है। मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से बिलासपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। अधिकतम तापमान सामान्य से बेहद कम दर्ज हो रहे हैं। बादल छाए हैं, हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। आज भी गर्मी से राहत बुधवार को बिलासपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी चेतावनी जारी की गई है। बिलासपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी आसमान सामान्यतः मेघाच्छादित रहने और गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *