बिलासपुर में देर रात डीजे से सड़क जाम, वाहन जब्त:डीजे बुकिंग कराने वाले बाराती और संचालक गिरफ्तार, सिरगिट्‌टी पुलिस की कार्रवाई

बिलासपुर के यदुनंदन नगर में देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने और सड़क जाम करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में डीजे वाहन जब्त कर डीजे संचालक और बुकिंग कराने वाले बाराती पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को राजवाड़ा पैलेस में एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान हुई। बाराती पक्ष की ओर से खेड़ा चौकी संबलपुर नांदघाट निवासी गजेंद्र वर्मा (38) ने उस्लापुर निवासी राकेश मनहर उर्फ राकेश भाई डीजे संचालक को बुक किया था। डीजे से आवागमन बाधित कार्यक्रम के दौरान राजवाड़ा पैलेस के सामने तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे आवागमन बाधित हो गया। परेशान नागरिकों ने इसकी सूचना सिरगिट्‌टी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गश्त पर निकली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे वाहन (क्रमांक सीजी 10 बी यू 6855) को जब्त कर लिया। डीजे संचालक और बुकिंग कराने वाले व्यक्ति को धारा 126(2) बीएनएस 4,6,15 छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए वाहन में लगे साउंड सिस्टम और साज-सज्जा को सिरगिट्‌टी थाने की कस्टडी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *