बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, मारपीट-तोड़फोड़ की…VIDEO:पीड़ित पक्ष बोला- डायल-112 के पायलट ने गुंडे बुलाकर पीटा, 12 दिनों से नहीं जा रहे घर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल हो गया। डायल-112 के पायलट पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है। यह भी आरोप है कि होली के दिन उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले परिवार के साथ मारपीट की और उनके घर में तोड़फोड़ की। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, मोहितराम खांडे अपने परिवार कुंदरा पारा में रहते है। पास में ही तोमन खांडे रहता है, जो डायल-112 के पायलट है। मोहितराम और तोमन आपस में रिश्तेदार भीं है। लेकिन टोमन ईसाई धर्म को मनाता है। आरोप है कि तोमन खांडे मोहितराम के परिवार पर धर्म परिवर्तन कराने दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसने बाहर से गुंडे बुलाकर परिवार के साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की है। जबकि तोमन ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। शुक्रवार को पीड़ित पक्ष पीड़ित परिवार की महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की मांग करते हुए मामले सख्त कार्रवाई की मांग की। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले करीब 12 दिनों से डर के कारण अपने घर लौटने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इधर, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद पीड़ित थाने आए थे, लेकिन उस समय धर्मांतरण की कोई बात सामने नहीं आई थी। उन्होंने जमीनी विवाद होने की जानकारी दी थी। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। देखिए पहले ये तस्वीरें- जानिए क्या है पूरा मामला ? दरअसल, तोमन खांडे कुंदरा पारा में रहता है। वह पिछले 10-12 सालों से ईसाई धर्म को मना रहा है। मोहल्ले में ही रिश्तेदार मोहितराम खांडे अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि तोमन मोहितराम के परिवार पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। तोमन पुलिस का डर दिखाकर धमकाता है और कहता है कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। मोहितराम के अनुसार, तोमन खांडे के घर में हर रविवार बाहरी पादरी को बुलाकर धर्म प्रचार किया जाता है और आसपास के लोगों पर भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। इस विवाद को लेकर पहले भी कई बार मारपीट और धमकी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनकी शिकायत थाने में की जा चुकी है। पीड़ित का दावा- घटना का वीडियो मौजूद पीड़ित पक्ष का कहना है कि 15 फरवरी को तोमन अपने साथियों के साथ पहली बार धर्म परिवर्तन को लेकर दबाव बनाने पहुंचा था। जब इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया और बात मारपीट के साथ ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गई। पीड़ितों का दावा है कि उस दिन की घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। आरोप है कि होली के दिन भी धर्म परिवर्तन करने को लेकर दबाया बनाया। विरोध करने पर मारपीट की। वहीं, शुक्रवार को पीड़ित परिवार न्याय की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा और आवेदन देकर मामले की शिकायत की। जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोपों को बेबुनियाद बताया तोमन खांडे ने लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि जमीन से जुड़े पुराने विवाद के चलते मोहितराम खांडे और उनके परिजनों ने ही उनके घर में घुसकर तोड़फोड़ की।उनका आरोप है कि उनके घर में रखे सामान को नुकसान पहुंचाया गया। नगदी और जेवर भी गायब हो गए, जिससे उन्हें करीब 80 से 90 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… पुलिस के सामने मसीही समाज के लोगों से मारपीट: रायपुर में धर्मांतरण पर बवाल, 3 हिरासत में; हिंदू संगठन बोला-भाग रहे थे, मोहल्लेवालों ने पीटा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण-मतांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है। रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया। हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत 3 संदेहियों को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *