बिलासपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार:कार में सवार होकर जा रहा था, 121 पेटी अवैध शराब बरामद

हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बरमाणा पुलिस ने आलसु पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार युवक को 895.54 ग्राम चुरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने दो शराब सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा सभी आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान जब एक कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया, तो चालक घबरा गया। उसकी हरकतों से पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद कार की गहन तलाशी ली गई। जांच के दौरान कार के डेशबोर्ड से एक लिफाफा मिला, जिसे खोलने पर उसमें चुरापोस्त पाया गया। आरोपी की शिनाख्त रमेश कुमार निवासी सलापड़ तहसील सुंदर नगर जिला मंडी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ बरमाना थाने में NDPS एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर जिले की बरमाणा पुलिस ने बीती रात नशे के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए दो गाड़ियों से भारी मात्रा में शराब बरामद की। दोनों मामलों में 21 पेटी अंग्रेजी शराब, 2 पेटी बीयर, 100 पेटी देसी शराब बरामद की है। डीएसपी मदन धीमा ने बताया कि, बरमाणा पुलिस द्वारा देर रात वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान दो वाहनों केा रोका गया तो उनमें से अवैध शराब बरामद हुई। पहले मामले में आरोपी की पहचान देवराज निवासी गांव सिहड़ा बिलासपुर तथा दूसरे मामले में आरोपी की पहचान सुरेश कुमार निवासी कांडी चौकी सुंदरनगर जिला मंडी वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने HP EX ACT की धारा 39(1) के तहत हुई है। दोनों मामलों में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *