बिलासपुर में पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार:पुलिस बोली- इनसे चिट्टा मिला, बस में छिपाकर ले जा रहे थे

बिलासपुर में पुलिस ने दो नशा तस्करों को पकड़ा है, जिनसे चिट्टा बरामद हुआ है। ये लोग देर रात मंडी भराड़ी क्षेत्र के पास वॉल्वो बस से सफर कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब वॉल्वो को रोका गया और तलाशी ली गई, तो बस में बैठे पंजाब के दो युवक संदिग्ध पाए गए। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 45.28 ग्राम चिट्टा मिला। दोनों युवकों की पहचान पंजाब के रहने वाले युवराज सिंह और करनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को और सख्त बनाने और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि ये युवक चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना बना रहे थे। मामले में आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *