बिलासपुर पुलिस ने होली से पहले सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया है। इस दौरान सिविल लाइन पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 11 पर सार्वजनिक जगहों पर अशांति फैलाने के आरोप में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई, जबकि दो को चाकू लहराने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत पकड़ा गया। बीती रात सिविल लाइन पुलिस ने कुदुदंण्ड, उस्लापुर और चाटापारा में सरप्राइज चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अशांति फैलाते पाए जाने पर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। चाकू लहराकर लोगों को डराया, पुलिस ने किया गिरफ्तार इसी अभियान के तहत, उसलापुर ओवर ब्रिज के नीचे यश छाबड़ा (25 वर्ष) और मिनीमाता नगर साई मंदिर के पास राहुल पुरी गोस्वामी (25 वर्ष) को सरेआम चाकू लहराकर लोगों को भयभीत करते हुए पाया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25-27 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में दीपक सूर्यवंशी (28), राज सूर्यवंशी (24), राजेश सूर्यवंशी (18) (सभी आजाद चौक, मंगला थाना निवासी), मोहम्मद हसन (25) (मसानगंज निवासी), सोमेश सारथी (26) (ईमलीभाठा निवासी), मोहम्मद कमाल (29) (लोफंदी, कोनी थाना निवासी), आशीष सोनी (18) (उस्लापुर, सकरी थाना निवासी), डेनिश भार्गव (18) (अटल आवास, सकरी थाना निवासी), शिब्बु केंवट (20) (उस्लापुर निवासी), आदित्य लहरे (18) (विनोबा कॉलोनी निवासी) और मुलायम यादव (30) (तालापारा, सिविल लाइन थाना निवासी) शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर जेल भेज दिया है।


