बिलासपुर में नशे के सामानों की सप्लाई झारखंड से हो रही थी। पुलिस ने एंड टू एंड कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित कफ सिरप की सप्लाई करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को देवघर से गिरफ्तार किया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने सरकंडा के राजकिशोर नगर के पास से नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी समेत नाबालिग को गिरफ्तार किया था। दरअसल, सरकंडा पुलिस ने बीते 9 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी अथर्व सौम्य सिंह व एक नाबालिग को 55 प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ पकड़ा था। दोनों ने पूछताछ के बाद पुलिस ने जांच की, तब पता चला कि उन्हें झारखंड के देवघर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक नशे के सामानों की सप्लाई करता था। पुलिस की जांच में देवघर के मेडिकल स्टोर संचालक से लेनदेन वगैरह के सबूत मिले। झारखंड में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा
जिसके बाद पुलिस झारखंड देवघर में दबिश दी, जहां राज मेडिकल स्टोर के संचालक रितुराज की जानकारी जुटाई। इस दौरान पुलिस ने मेडिकल संचालक रितुराज के खिलाफ तकनीकी कर साक्ष्य भी जुटाए। जिसके बाद एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस की टीम देवघर पहुंची, जहां से रितुराज को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बिलासपुर आई। नशे के खिलाफ एंड टू एंड कार्रवाई
एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि जिले में नशे पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार एंड टू एंड कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद केवल नशीली दवाओं की बिक्री रोकना नहीं। बल्कि, इस अवैध कारोबार से जुड़े सभी लोगों की पहचान कर सख्ती से कार्रवाई करना है।


