बिलासपुर में लकड़ी से भरे 5 टिप्पर जब्त:वन विभाग ने छापेमारी कर पकड़ा, वन रेंज कार्यालय में वाहनों को किया खड़ा

बिलासपुर शहर के से सटे ग्राम पंचायत बंदला के चनालग क्षेत्र में वन विभाग ने लकड़ी से भरे 5 टिप्परों को कब्जे में लिया है। विभाग को सूचना मिली थी कि इस इलाके में भारी मात्रा में अवैध रूप से लकड़ी का कटान किया गया है और उसे टिप्परों में भरकर ले जाया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी टिप्परों को कब्जे में लिया और उन्हें वन रेंज कार्यालय बिलासपुर में खड़ा कर दिया। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह लकड़ी निजी भूमि से काटी गई है या सरकारी भूमि से। इस संबंध में डीएफओ बिलासपुर राजीव कुमार ने बताया कि लकड़ी से भरे 5 टिप्परों को कब्जे में लिया गया है और संबंधित व्यक्तियों को निशानदेही करने के निर्देश दिए गए हैं। निशानदेही पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि लकड़ी कहां से काटी गई है। उसके बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग अब मामले की गहनता से जांच कर रहा है, ताकि दोषियों को उचित सजा मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *