बिलासपुर में होली पर पुलिस सख्त…देर रात निकले SSP:24 घंटे में 128 गुंडे-बदमाशों की गिरफ्तारी, शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1000 पर चालानी कार्रवाई

बिलासपुर में होली को लेकर पुलिस एक्शन मोड पर है। 24 घंटे के भीतर 128 गुंडे-बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं, मंगलवार रात में SSP रजनेश सिंह खुद पेट्रोलिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1000 से अधिक लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए शहर के साथ ही जिले में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहे। जबकि 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रही। अफसर और जवान बुधवार भी पूरे समय चौक-चौराहों पर निगरानी करते रहेंगे। होली पर हुड़दंग और अपराध रोकने पुलिस ने सख्त नजर आई। SSP रजनेश सिंह के निर्देश पर सोमवार शाम से ही पुलिस जगह-जगह अभियान चलाकर कार्रवाई करती रही। सोमवार से लेकर मंगलवार तक पुलिस ने 128 आदतन निगरानी और गुंडा बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, 337 व्यक्तियों को बाउंड ओवर भरा कर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। जांच के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीम ने 36 आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की। 22 आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट SSP रजनेश सिंह ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर पुलिस सुरक्षा में किसी तरह की कोताही नहीं बरत रही है। जांच के दौरान 19 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 128 BNSS के तहत कार्रवाई की गई। जबकि 22 आरोपियों के खिलाफ 25- 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। इसी तरह आबकारी एक्ट के 64 केस दर्ज कर अवैध शराब बेचने वाले और सार्वजनिक जगहों पर नशाखोरी करने वालों पर कार्रवाई की गई। देर रात खुद पेट्रोलिंग पर निकले SSP मंगलवार की रात शहर और ग्रामीण इलाकों में 4 एएसपी, 9 डीएसपी, सभी टीआई और एसआई सहित 800 जवान तैनात रहे। इसके साथ ही 81 पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त करती रही। इस दौरान हुड़दंग या विवाद की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाशों की धरपकड़ करती रही। देर रात SSP रजनेश सिंह खुद शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने चौक-चौराहों पर तैनात जवानों को दिशानिर्देश भी दिए। पुलिस अफसर और जवान बुधवार की सुबह से लेकर शाम तक होली पर्व के दौरान अपने-अपने पाइंट पर तैनात रहेंगे। SSP ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। नशे में वाहन चलाने वाले 1000 से अधिक पर कार्रवाई एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार सख्त और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। शराब पीकर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी-लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन और खतरनाक तरीके से वाहन चालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 1000 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। ऐसे वाहन चालकों पर पुलिस की नजर स्टंटिंग करना, वाहन पर हुल्लड़बाड़ी, असामाजिक व्यवहार, ट्रिपल सवारी, अमर्यादित, अशिष्ट, अभद्र और अपशब्द करते हुए वाहन चालाना, मुखौटा, लंबे बाल वाली विग, लहराकर गाड़ी चलाना, हूटर, प्रेसर हॉर्न, मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाना आदि पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। कहीं भी हुड़दंग होने पर तत्काल पुलिस को दें जानकारी होली के दौरान आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम 9479193099 पर दी जा सकती है। इसके अलावा सिविल लाइन 9479193019, कोतवाली 9479193018, सरकंडा 9479193022, सिरगिट्टी 9479190151, सकरी 9479191721, कोनी 9479193023, तारबाहर 9479193020 और तोरवा 9479193021 से संपर्क किया जा सकता है। संवेदनशील इलाकों पर रहेगी पुलिस की नजर 6 जोन के संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी में रखा गया है। इनमें जोन क्रमांक दो तिफरा में मन्नाडोल, सिरगिट्टी बन्नाक चौक, जोन क्रमांक तीन का ठेठाडबरी, मिट्टीटीला, कुदुदंड सूर्यवंशी मोहल्ला और गुरु घासीदास नगर जरहाभाठा मिनीबस्ती शामिल है। इनके अलावा जोन चार अंतर्गत मिनीमाता नगर, तारबाहर, डिपूपारा, मंझवापारा, मरीमाई मंदिर, तालापारा, मगरपारा और जोन पांच के अंतर्गत करबला तालाब, कतियापारा नदी किनारे क्षेत्र, डबरीपारा, फिश मार्केट शनिचरी सहित जोन छह का मांडवा बस्ती, पटेल पारा, चुचुहियापारा, हेमूनगर पानी टंकी के पीछे, देवरीखुर्द, कंसा चौक टिकरापारा, खटीक मोहल्ला, मामा भांचा तालाब क्षेत्र, पुराना हाई कोर्ट के पीछे और मधुबन और जोन 7 में चिंगराजपारा, डबरीपारा, अशोक नगर मुरुम खदान, बंधवापारा इंमलीभाठा, चिल्हाटी, मोपका शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *