बिलासपुर में 2 नशा तस्कर गिरफ्तार:चरस और भांग बरामद, नाकेबंदी पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

बिलासपुर में पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों से पुलिस ने 551 ग्राम चरस और भांग बरामद किया गया है। किरतपुर नेरचौक फोरलेन सड़क मार्ग पर पुलिस की सपेशल टीम नाके पर तैनात थी। तभी एक संदिग्ध गाड़ी को पुलिस ने रोका, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। तलाशी के दौरान आरोपियों से पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपियों की पहचान राजकुमार (24 वर्ष), पुत्र रामदास, निवासी जाणा, पी.ओ. अरछंडी, तहसील व जिला कुल्लू और संदीप कुमार (37 वर्ष), पुत्र चेत राम, निवासी सरती फटोह, डाकघर भगेर, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। डीएसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक सख्त किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *