बिलासपुर में 8 मार्च को होगा निगम सभापति का चुनाव:पार्षदों की वोटिंग से होगा सभापति का फैसला, कलेक्टर ने चुनाव कार्यक्रम जारी कर बुलाया सम्मेलन

बिलासपुर में मेयर के शपथ ग्रहण के बाद अब सभापति और एमआईसी गठन की तैयारी चल रही है। कलेक्टर ने 8 मार्च को निगम का पहला सम्मेलन बुलाया है। इस दिन सभापति व चार सदस्यीय अपीलीय समिति का चुनाव होगा। इसके ​लिए पार्षद वोटिंग करेंगे। सभाप​ति के लिए भाजपा-कांग्रेस से नामांकन दाखिल होगा। कांग्रेस से नामांकन में भाग नहीं लेने की स्थिति और एक नाम होने पर सभा​पति निर्विरोध निर्वाचित होंगे। कलेक्टर ने इसके लिए चुनाव कार्यक्रम भी तय कर दिया है। निगम चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत पर है। ऐसे में सभापति के लिए नाम पार्टी तय करेगी। वही, पार्षद नामांकन जमा करेंगे। पार्टी ने बैठक लेकर सभापति के लिए सहमति बना ली है। पार्षदों ने सभापति तय करने के लिए अपने नेताओं पर भरोसा जताया है। अब जिसके नाम पर पर सहमति बनी है, वही सभापति प्रत्याशी होगा। इसके लिए पूरे 70 वार्ड के पार्षद वोटिंग करेंगे। निगम में भाजपा के 49 पार्षद जीते हैं। ऐसे में तय है कि भाजपा के ही सभापति प्रत्याशी जीत होगी। सभापति के लिए MLA अमर तय करेंगे नाम भाजपा से निगम में सभापति के लिए विधायक अमर अग्रवाल के करीबी और पसंद को मौका मिलेगा। हालांकि, इसमें अभी विनोद सोनी के साथ ही विजय ताम्रकार, बंधु मौर्य और तिलक साहू का नाम चल रहा है। लेकिन, संगठन ने रायशुमारी कर नाम तय कर लिया है। कहा जा रहा है कि विनोद सोनी का सभापति बनना तय है। 8 मार्च को होगा चुनाव, कलेक्टर ने जारी किया कार्यक्रम
8 मार्च को प्रथम सम्मेलन दोपहर 3 बजे देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में होगा। इस दिन दोपहर 3 से 3.10 बजे तक सभापति के निर्वाचन की कार्यवाही का विवरण दिया जाएगा। दोपहर 3.30 से 4.30 बजे तक निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया जाएगा। शाम 5 से 5.30 तक का समय नाम वापसी के लिए रहेगा। शाम 5.30 से 6.30 बजे तक सभापति और 4 सदस्यीय अपी लीय समिति के लिए निर्वाचन होगा। शाम 6.30 बजे निर्वाचित सभापति और निर्वाचित अपीलीय सदस्यों की घोषणा की जाएगी। पूरे निर्वाचन के पीठासीन अ​धिकारी कलेक्टर अवनीश शरण होंगे। कांग्रेस भी उतार सकती है प्रत्याशी
भले ही कां‌ग्रेस के 18 पार्षद हैं, लेकिन चुनाव में कांग्रेस भी सभापति के लिए प्रत्याशी उतार सकती है। भाजपा की ओर से सिर्फ एक ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे, इसलिए बहुमत के आधार पर भाजपा से ही सभाप​ति बनेंगे। इसके लिए भाजपा के नेता सभी भाजपा पार्षदों की बैठक लेंगे और उन्हें निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *