बिलासपुर | होली पर दक्षिण से उत्तर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने तिरुपति–रक्सौल–तिरुपति के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मार्ग से होकर गुजरेगी और दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर के यात्रियों को राहत देगी। गाड़ी संख्या 07051 तिरुपति से 21, 28 फरवरी और 7 मार्च को चलेगी, जबकि 07052 रक्सौल से 24 फरवरी, 3 और 10 मार्च को चलेगी। ट्रेन में कुल 22 कोच हैं, जिनमें 3 एसी टू-टियर, 7 एसी थ्री-टियर, 6 स्लीपर, 2 सामान्य और 4 एसएलआर शामिल हैं। यात्रियों के लिए समय-सारिणी और ठहराव पहले दिन से तीसरे दिन तक तय है।


