छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। सुबह इस मैसेज में हाईकोर्ट परिसर को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। जिसके बाद पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई। सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लिया गया। एंट्री-एग्जिट पर सख्ती बढ़ा दी गई है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जबकि बाकी सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं। प्रदेश के कई कोर्ट को मिल चुकी है धमकियां पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में उच्च न्यायालयों और जिला न्यायालयों को इसी तरह के धमकी भरे ई-मेल मिलते रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें व्यापक जांच और सर्च ऑपरेशन चलाए गए, लेकिन भेजने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई। सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी फिलहाल पुलिस और साइबर टीम ईमेल के स्रोत को ट्रेस करने में जुटी है। सर्वर, आईपी एड्रेस और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी है। जांच पूरी होने तक सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
खबर आपडेट की जा रही है…


