आयकर विभाग की छापेमारी में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के संचालक राजेश शर्मा और उनकी पत्नी राधिका शर्मा के नाम पर भोपाल में भारी मात्रा में प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। राजेश शर्मा ने ये प्रॉपर्टी आईकॉन प्रो मल्टीवेंचर प्राइवेट लिमिटेड, ट्राइडेंट मल्टीवेंचर्स, अनंत मल्टीवेंचर्स और अपने नाम पर खरीदी है। इसके अलावा, जांच में पता चला है कि राधिका शर्मा के नाम पर भी भोपाल में बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी खरीदी गई है। सेंट्रल पार्क में खरीदे गए प्लॉट्स राधिका शर्मा के नाम पर भदभदा रोड पर बनाए जा रहे सेंट्रल पार्क में पांच प्लॉट्स खरीदे गए हैं। कलेक्टर गाइडलाइन के आधार पर इन प्लॉट्स की कीमत ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि बाजार मूल्य तीन करोड़ रुपए से ज्यादा है। आयकर विभाग ने 24 प्रॉपर्टी की थी अटैच 18 दिसंबर को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 56 ठिकानों पर की गई छापेमारी में आयकर विभाग ने राजेश शर्मा के यहां से जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे। इसमें ब्यूरोक्रेट्स और नेताओं की मिलीभगत भी सामने आई थी। इसके बाद आयकर विभाग ने भोपाल में शर्मा की 24 प्रॉपर्टी अटैच कर दी। विभाग को आशंका है कि ये प्रॉपर्टी शर्मा अपनी बोगस कंपनियों के जरिए औने-पौने दामों पर बेच सकता हैं। आयकर विभाग ने पंजीयन विभाग के महानिरीक्षक को पत्र लिखकर शर्मा से संबंधित प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर रोक लगाने की सिफारिश की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इन प्रॉपर्टी को छह महीने के लिए अटैच किया गया है और इससे उनके कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। पत्नी के नाम पर प्रॉपर्टी, पर कोई बिजनेस नहीं आयकर जांच में यह भी सामने आया है कि राजेश शर्मा की पत्नी राधिका का कोई बिजनेस नहीं है। फिर भी उनके नाम पर भोपाल में 16 प्रॉपर्टी मिली हैं। राधिका ने यह बात खुद आयकर विभाग को स्वीकार की है। विभाग का मानना है कि राजेश शर्मा ने अपने बिजनेस में पत्नी के नाम पर करोड़ों की प्रॉपर्टी में निवेश किया और बाद में इन्हें राजनेताओं, कारोबारियों और ब्यूरोक्रेट्स को बेचने का काम किया। राजेश शर्मा के नाम की ये प्रॉपर्टी अटैच राजेश शर्मा की पत्नी राधिका शर्मा के नाम पर यह प्रापर्टी ये खबर भी पढ़ें… बिल्डर राजेश शर्मा की 250 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच:आयकर विभाग ने भोपाल-इंदौर के 56 ठिकानों पर मारे थे छापे; 10 करोड़ कैश-25 लॉकर मिले भोपाल में आयकर विभाग ने त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक राजेश शर्मा की करीब 250 करोड़ की 24 प्रॉपर्टी अटैच कर ली है। विभाग ने आईजी पंजीयन और भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक को पत्र लिखकर कहा है कि राजेश शर्मा के स्वामित्व वाली किसी भी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री नहीं होने दी जाए। पूरी खबर पढ़ें… रियल एस्टेट कारोबारियों के 52 ठिकानों पर छापा:आयकर विभाग को त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के 10 लॉकर्स मिले; 3 करोड़ रुपए कैश जब्त भोपाल में रियल एस्टेट कारोबारी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर भी रेड की गई है। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार सुबह 6.45 बजे एक साथ ये कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ें…


