बिशुनपुर गौशाला में बना नया शेड विधायक अग्रवाल ने किया उद्घाटन

उदयपुर | अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बिशुनपुर गौशाला में नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया। उन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और गौ सेवक मौजूद रहे। विधायक ने गौशाला में मौजूद गायों को गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शेड बनने से गायों को राहत मिलेगी। भाजपा नेता आशीष बंसल ने बताया कि यह निर्माण कार्य विधायक राजेश अग्रवाल की पहल पर पूरा हुआ है। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि राहुल अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, रामगढ़ मंडल अध्यक्ष प्रबोध कुमार सिंह, राधे ठाकुर, अनिल सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *