बिहार चुनाव पर BJP नेताओं संग अमित शाह की मीटिंग:नीतीश और NDA नेताओं से होगी मुलाकात; कल गोपालगंज में जनसभा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार की शाम दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। वे एयरपोर्ट से सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे, जहां बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक में बिहार चुनाव को लेकर पार्टी का एजेंडा तय करेंगे। इसके साथ ही अमित शाह सीएम नीतीश कुमार और एनडीए नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। रविवार को सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रविवार को गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह के इस दौरे को चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। दौरे से पहले 10 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए अमित शाह के दौरे से ठीक पहले केंद्र सरकार ने बिहार में करीब 10 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं। केंद्रीय कैबिनेट में शुक्रवार को बिहार की दो प्रोजेक्ट को हरी झंडी दी है। केंद्र सरकार ने पटना-सासाराम ग्रीनफील्ड हाई-वे को मंजूरी दी है। सड़क का टेंडर पहले ही हो चुका है, अब एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू होगी। इस परियोजना पर 3712 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार ने कोसी मोची नदी लिंक परियोजना को भी मंजूरी दी है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 6282.32 करोड़ रुपए है। 2029 तक इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य है। 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे रविवार की सुबह केंद्रीय गृह मंत्री 4 विभागों की 823 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 100 सहकारी समितियों को माइक्रो एटीएम का वितरण करेंगे। इस दौरान लगभग 7000 सहकारी समिति को संबोधित भी करेंगे। यहीं से वे मिथिला के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मखाना प्रोसेसिंग सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। गोपालगंज में चुनावी जनसभा और जनता से संवाद बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के बाद गृह मंत्री गोपालगंज के लिए रवाना होंगे, यहां वे बीजेपी की मेगा रैली को संबोधित करेंगे। लगभग 10 साल बाद अमित शाह गोपालगंज में किसी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में आसपास के 5 जिले छपरा, सीवान, मोतिहारी, बेतिया और गोपालगंज के एक लाख लोगों को लाने की तैयारी पार्टी की ओर से की गई है। शाम में सीएम और महागठबंधन के नेताओं के साथ करेंगे बैठक गोपालगंज में सभा के बाद अमित शाह पटना पहुंचेंगे। यहां सीएम हाउस में सीएम नीतीश कुमार के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद सीएम हाउस में ही एनडीए के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। हालांकि पार्टी के कोई भी नेता इस बैठक के एजेंडे पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। ———— ये भी पढ़ें… मोदी ने नीतीश को लाडला मुख्यमंत्री कहा:मोदी बोले- जंगलराज वाले महाकुंभ को गाली दे रहे; जो चारा खा जाते हैं, वह हालात नहीं बदल सकते PM मोदी ने सोमवार को बिहार के भागलपुर में कहा- ये जो जंगलराज वाले हैं, इनको हमारी धरोहर, आस्था से नफरत है। वे महाकुंभ को गाली दे रहे हैं। राम मंदिर से चिढ़ने वाले लोग महाकुंभ को भी कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। पीएम ने कहा कि जिन्होंने पशुओं का चारा खाया वे हालात को बदल नहीं सकते। भाषण की शुरुआत PM ने अंगिका (बिहार की बोली) में लोगों को प्रणाम किया। नीतीश कुमार को लाडला मुख्यमंत्री बताया। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *