भास्कर न्यूज | अमृतसर बटाला रोड पर स्थित बीआरटीएस फ्लाईओवर पर धुंध के कारण हुए हादसे के बाद नगर निगम ने यहां बीआरटीएस के सभी कॉरिडोर में रिफ्लेक्टर लगा दिए । बटाला रोड से चढ़ते हुए डिवाईडर और चार कॉरिडोर में पड़ते स्टेशन के साथ-साथ सेलिब्रेशन मॉल के बाहर चढ़ने वाले रास्ते पर रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। नगर निगम के एसई संदीप सिंह का कहना है कि उनकी तरफ से पहले ही शहर में रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया जा रहा है। दैनिक भास्कर की ओर से 21 दिसंबर को ‘निगम की तैयारी अधूरी.. बटाला रोड पर रिफ्लेक्टर-साइन बोर्ड नहीं, धुंध में डिवाइडर से भिड़ी कार, 1 घंटा लगा जाम’ शीर्षक तले खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद निगम ने उक्त जगह पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम किया है।


