वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा ने जनवरी 2026 सत्र के लिए बी.एड. और एम.एस.सी. (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी) पाठ्यक्रमों में मेरिट आधारित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह सत्र विशेष रूप से महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा का अवसर प्रदान कर रहा है। इसके अतिरिक्त, जो छात्र पाठ्य सामग्री का ऑनलाइन विकल्प चुनेंगे, उन्हें शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। क्षेत्रीय सेवा प्रभाग, कोटा के निदेशक डॉ. अनुरोध गोधा ने बताया कि बी.एड. पाठ्यक्रम में कुल 500 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए स्नातक एवं बीएसटीसी अथवा समकक्ष योग्यताधारी सेवारत अध्यापक स्नातक मेरिट के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। एम.एस.सी. (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी) पाठ्यक्रमों में भी स्नातक मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और अध्ययन केंद्र आवंटित किए जाएंगे। बांगड़ कॉलेज डीडवाना की प्रिंसिपल एवं मुख्य समन्वयक डॉ. मनीषा गोदारा के अनुसार, प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि 19 फरवरी निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके बाद पात्र विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की समय सारिणी घोषित की जाएगी। सामान्य प्रवेश सत्र की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर 19 फरवरी कर दी गई है।


