बीएड के छात्र शैक्षणिक भ्रमण के लिए विशाखापट्टनम रवाना

भास्कर न्यूज | कोरबा बैचलर ऑफ एजुकेशन के द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रायोगिक कार्य अंतर्गत केएन कॉलेज के बीएड प्रशिक्षार्थी शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। कॉलेज में अध्ययनरत बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष से करीब 70 प्रशिक्षार्थियों के दल ने कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस से इस भ्रमण के लिए अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर ने प्रशिक्षार्थियों व शिक्षा संकाय के मार्गदर्शक शिक्षकों को रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रोत्साहित किया। परंपरा अनुरूप नारियल फोड़कर भ्रमण दल को विदा किया। प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 20 फरवरी को पूरा होगा और अध्ययन-अध्यापन की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नए अनुभवों को संग्रहित कर प्रशिक्षार्थी वापसी करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *