कोरबा | बैचलर ऑफ एजुकेशन के द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रायोगिक कार्य अंतर्गत कमला नेहरु महाविद्यालय के बीएड प्रशिक्षार्थी सोमवार को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुए। कॉलेज में अध्ययनरत बीएड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष से करीब 70 प्रशिक्षार्थियों का दल कोरबा-विशाखापट्टनम लिंक एक्सप्रेस से इस भ्रमण के लिए अपनी यात्रा शुरु की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने प्रशिक्षार्थियों और शिक्षा संकाय के मार्गदर्शक शिक्षकों को रेलवे स्टेशन परिसर में मुलाकात की। परंपरा अनुरूप नारियल फोड़कर भ्रमण दल को विदा किया। प्राचार्य डॉ. बोपापुरकर ने बताया कि 5 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम 20 फरवरी को पूर्ण होगा। अध्ययन-अध्यापन की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नए अनुभवों संग्रहित कर प्रशिक्षार्थियों की कोरबा वापसी होगी।


