बीएड सहायक शिक्षकों का आंदोलन:रोते हुए बोले अभ्यर्थी – हमारी नौकरी बचा लो सरकार, दूसरे संगठन भी समर्थन में उतरे

छत्तीसगढ़ में बीएड धारक सहायक शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटक रही है। हाईकोर्ट ने इन शिक्षकों की नियुक्ति रद्द करने का आदेश दिया है। जिसके बाद सेवा-सुरक्षा की मांग को लेकर ये शिक्षक रायपुर के तूता स्थित धरना स्थल में प्रदर्शन कर रहे हैं। जशपुर से राजधानी में आंदोलन के लिए पहुंची अभ्यर्थी रोते हुए बोलीं कि उसके पिता नहीं है और दो बहने पढ़ रही है। परिवार चलाने के लिए एकमात्र यही नौकरी सहारा है। ये भी छिन गया तो पता नहीं क्या करेंगे। दूसरे संगठन भी समर्थन में उतरे आंदोलनकारी शिक्षकों के समर्थन में दूसरे शिक्षक संगठन भी सामने आ रहे है। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों ने भी इन शिक्षकों का समर्थन किया है। शुक्रवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे और राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष कमल वर्मा ने धरना स्थल में पहुंचकर इन अभ्यर्थियों की योग्यता के मुताबिक समायोजन करने की मांग की। वीरेन्द्र दुबे ने कहा कि बीएड धारक शिक्षक आज अपने अधिकार और सेवा सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। यह संघर्ष इस बात का प्रमाण है कि जब योग्यता और मेहनत के साथ अन्याय होता है, तो लोग संगठित होकर न्याय की मांग करते हैं। हम आपके संघर्ष को अपना समर्थन देते हैं और सरकार से समाधान की उम्मीद करते हैं। क्या है पूरा मामला बीएड वाले 2900 सहायक शिक्षकों की 14 माह बाद आज नौकरी चली जाएगी। इसमें 56 लोग ऐसे हैं जाे नौकरी छोड़कर सहायक शिक्षक बने थे। दरअसल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 10 दिसंबर 2024 को दो सप्ताह के भीतर डीएड डिग्रीधारियों को सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति का आदेश दिया था और बीएड डिग्रीधारियों की नियुक्ति रद्द करने को कहा था। जिससे बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गई है। कोर्ट ने सख्त हिदायत दी थी कि 15 दिनों के भीतर ही भर्ती का प्रोसेस पूरा किया जाना है। कोर्ट ने सहायक शिक्षकों के पद के लिए केवल डीएड डिग्री होल्डर्स को ही उपयुक्त माना है। अभ्यर्थियों की मांग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *