खालड़ा| रविवार को थाना खालड़ा के अंतर्गत सरहदी गांव पलो पत्ती (राजोके) में सूचना के तहत पुलिस और बीएसएफ ने पलो पत्ती के रहने वाले एक किसान के खेत में आधा किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मामले में थाना खालड़ा में अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना खालड़ा प्रभारी जस्सी काहलों ने बताया कि चौकी राजोके प्रभारी निर्मल सिंह ने साथी कर्मियों और 103 बटालियन बीएसएफ की टीम के सहयोग से गुरजीत सिंह पुत्र कारज सिंह निवासी पलो पत्ती (राजोके) के खेत में सर्च अभियान में आधा किलो हेरोइन का पैकेट बरामद किया है।


