बोकारो | भारतीय इस्पात कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता सम्मेलन सह वनभोज रविवार को सिटी पार्क में प्रेम कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। ट्रेड यूनियन कोऑर्डिनेशन सेंटर के केन्द्रीय महासचिव एसपी तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक अनूप दत्ता, महाप्रबंधक एके शरण व अरिंदों मंडल भी बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित रहे। संचालन सुरेन्द्र महतो संयुक्त महामंत्री ने की। प्रेम कुमार ने कहा कि संघ विगत कई वर्षों से सेल प्रबंधन से बीएसएल में यूनियन का चुनाव गुप्त मतदान से कराने के लिए प्रयासरत है, पर सेल प्रबंधन के उदासीन रवैये के कारण संघ ने उप श्रमायुक्त धनबाद से संपर्क कर चुनाव के लिए वार्ता किया। उपश्रमायुक ने जल्द ही बीएसएल में यूनियन का चुनाव करवाने का आश्वासन दिया है।


