महासमुंद | बीएससी एग्रीकल्चर, बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और बीटेक फूड टेक्नोलॉजी की प्रायोगिक परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होगी। यह कॉलेज स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। इसी तरह इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध 38 कॉलेज हैं। यूजी की परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होगी। 8 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए शेड्यूल जारी किया जा चुका है।


