बीओपी मुहावा से 1 किलो 80 ग्राम हेरोइन बरामद

अमृतसर| बीएसएफ ने तलाशी अभियान के दौरान भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित बीओपी मुहावा से एक संदिग्ध पैकेट से एक किलो 80 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में घरिंडा पुलिस ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बीएसएफ अधिकारी एब्सलॉम सेमा ने घरिंडा पुलिस को दी गई शिकायत में जानकारी दी कि 24 फरवरी की देर शाम को बीएसएफ के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि मुहावा के नजदीक नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। इस पर जब जवान मौके पर पहुंचे, तो उन्हें वहां कोई दिखाई नहीं दिया। इसके बाज जवानों ने बीओपी मुहावा क्षेत्र के पास तलाशी अभियान चलाया, जिस दौरान जवानों ने एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया। उन्होंने बताया कि बरामद पैकेट की जांच करने पर उसमें से 1 किलो 80 ग्राम हेरोइन और पैकिंग सामग्री मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *