अमृतसर| भारत और पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने 1 किलो 497 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में अजनाला पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीएसएफ की 117 बटालियन के अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने सीमा पर स्थित बीओपी शाहपुर के नजदीक से हेरोइन के 1 किलो 497 ग्राम के दो पैकेट बरामद किए। अधिकारियों के मुताबिक यह हेरोइन पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए भारत में भेजी गई है। लेकिन बीएसएफ जवानों की पैनी निगरानी और सतर्कता ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया। बरामदगी के बाद बीएसएफ ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ताकि अगर कहीं और नशीले पदार्थ के पैकेट हैं, तो उन्हें भी बरामद किया जा सके। उधर, अजनाला पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


