बीकानेर शहर में शनिवार को बिजली और पानी दोनों की आपूर्ति अनेक क्षेत्रों में बाधित रहेगी। इसके लिए बिजली और जलदाय विभाग ने अलग अलग जानकारी दी है। शहर के आधे इलाकों में सुबह 8 बजे से कटौती शुरू हो जाएगी। नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बाधित
जन स्वास्थ्य अभि विभाग की ओर से नागणेचीजी हेड वर्क्स पर पंप मरम्मत का कार्य शनिवार को किया जाना है। विभाग की अधिशाषी अभियंता ऋतु मिशन ने बताया कि नागणेचीजी हेड वर्क्स से जुड़े क्षेत्रों यथा करणीनगर, पवनपुरी, गांधी कॉलोनी, बल्लभ गार्डन, सुदर्शन नगर आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। ये नहीं बताया गया है कि पानी बिल्कुल नहीं आएगा या फिर कुछ समय के लिए दिया जाएगा। सुबह 8 बजे से होगी बिजली कटौती श्हर में जीएसएस /फीडर रख-रखाव, पेड़ों की छंटाई के दौरान शनिवार को अनेक क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति भी बाधित रहेगी। सुबह 8 बजे से बिजली कटौती का दौर शुरू हो जाएगाा। अलग-अलग इलाकों में शाम 6 बजे तक लाइट नहीं आएगी। सुबह 08:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक दोपहर 03:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक प्रातः 08:00 बजे से 11:30 बजे तक दोपहर 12:00 बजे से सांय 04:00 बजे तक 10:00 बजे तक प्रातः 07:30 बजे से प्रातः 08:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक दोपहर 02:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक


