बीकानेर में गर्मी का दौर शुरू, पारा 32 के पार:रात में भी पारा 15 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंचा, बारिश की संभावना नहीं

बीकानेर में गर्मी का दौर शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान जहां 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। हालांकि मौसम विभाग ने 17 और 18 फरवरी को हल्की बारिश की उम्मीद जताई है। जिससे तापमान में कुछ गिरावट हो सकती है। फिलहाल बीकानेर में पारे का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। न सिर्फ बीकानेर बल्कि पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश जिलों में ऐसे ही हालात है। बाडमेर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है, जबकि जैसलमेर और जोधपुर में ये 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। बीकानेर में न्यूनतम तापमान भी 14.8 डिग्री सेल्सियस है। ऐसे में रात के समय भी गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग एसी तो नहीं लेकिन पंखों का उपयोग जरूर करने लगे हैं। माना जा रहा है कि जल्दी ही बीकानेर में पंखों की स्पीड बढ़ेगी और एसी की खरीदारी भी शुरू होगी। आमतौर पर होली के दिन तक हल्की सर्द हवा रहती है लेकिन इस बार होली से पहले ही तापमान चालीस डिग्री के आसपास का रिकार्ड छूने को बेताब है। बीकानेर संभाग में बारिश मौसम विभाग ने पिछले दिनों जारी अपने बुलेटिन में बीकानेर संभाग में हल्की बारिश की संभावना जताई थी। फिलहाल आसमान को देखकर बारिश की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *