बीकानेर में दिखने लगी है होली की रंगत:परकोटे में थम्भ पूजन के साथ पारंपरिक होली की शुरुआत, 3 मार्च तक चलेगा रंगों का उत्सव

मरुधरा की सांस्कृतिक पहचान बनी बीकानेर की पारंपरिक होली की शुरुआत सोमवार को परकोटे के भीतर विभिन्न चौकों में थम्भ पूजन के साथ हो गई। परंपरा के अनुसार मोहल्लों के चौक के बीच लकड़ी का थम्भ स्थापित कर विधिवत पूजा की गई। इसी के साथ शहर में फाग, रम्मत, गेर और स्वांग से सजी उत्सव की श्रृंखला शुरू हो गई है, जो 3 मार्च तक जारी रहेगी। बीकानेर की होली अपनी विशिष्ट रम्मत, फक्कड़पन और लोक रंग के लिए देशभर में जानी जाती है। अलग-अलग चौकों में प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक आयोजन होंगे। बीकानेर के जिन चौक में सोमवार को थम्भ पूजन हुआ उनमें मरुनायक चौक, कीकाणी व्यासों का चौक और लालाणी व्यासों का चौक प्रमुख है। 24 फरवरी: भांग सम्मेलन से रम्मत तक 26 फरवरी: फाग महोत्सव और मेहरी रम्मत 27 फरवरी: गेर, फागोत्सव और पारंपरिक रम्मत 28 फरवरी: खेल, धमाल और रथ यात्रा 1 से 3 मार्च: समापन की ओर यहां हर रोज दिखेगी चंग की धमाल कंटेंट सपोर्ट : अलंकार गोस्वामी, बीकानेर (अगर आप भी अपने क्षेत्र के होली कार्यक्रम को इस खबर में जोड़ना चाहते हैं तो मैसेज करें 98292-86895)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *