बीकानेर में पारा 33.6°C तक पहुंचा:संभाग के सभी जिलों में गर्मी तेज, सबसे ज्यादा गर्म रहा बीकानेर

शहर में गर्मी ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के वक्त तेज धूप के कारण लोगों को पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है और सड़कों पर आवाजाही अपेक्षाकृत कम दिखी। बीकानेर संभाग में सबसे ज्यादा गर्म बीकानेर शहर ही रहा, जहां पारा 33 डिग्री के पार पहुंचा। न सिर्फ दिन बल्कि रात भी अब गर्म रहने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर में सर्वाधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर : 31.9° सेल्सियस, चूरू : 32.6° सेल्सियस, संगरिया 28.7°सेल्सियस, लूणकरणसर : 32.1° सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में बीकानेर सहित पूरे संभाग में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे। कुछ दिनों में ही पारा करीब दो डिग्री बढ़ा पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब 1.8 डिग्री की वृद्धि हुई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग के संकेत हैं कि अगले 3–4 दिनों में पारा 35 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। गर्म हवाओं की शुरुआत के साथ ही दिन और रात दोनों में गर्माहट बढ़ रही है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 से 4 बजे के बीच धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *