बीकानेर में युद्धाभ्यास के समय जवान की मौत:गाड़ी से अटैच करते समय तोप फिसली, बीच में फंस गया था हवलदार

बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान एक जवान की मौत हो गई। जवान तोप को टोइंग वाहन से अटैच कर रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। महाजन SHO कश्यप सिंह ने बताया- 15 दिसंबर को फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था। आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार चंद्र प्रकाश पटेल (31) निवासी नारायनपुर, जमुआ बाजार कछुवा, मिर्जापुर (यूपी) तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे। इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए। गंभीर हालत में उनको सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे। महाजन रेंज में ये हादसे हो चुके हैं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *