बीकानेर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन:पोस्टर में अशोक गहलोत का फोटो नहीं, सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे

बीकानेर में यूथ कांग्रेस ने सोमवार को कलेक्टरी के आगे विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के नेताओं ने जमकर विरोध किया। मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा के तहत बीकानेर कलेक्ट्रेट पर यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन तय मुद्दों के साथ शुरू हुआ ड्रग्स नशा, एसआईआर प्रक्रिया की गड़बड़ियां और जन-समस्याओं पर भी चर्चा हुई। इस दौरान एक पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो नहीं होने की चर्चा भी जमकर हुई। अधिकांश पोस्टर पर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बड़े-बड़े पोस्टर नजर आए। कैमरे इन्हीं पर टिके रहे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया से जब इस पोस्टर समीकरण पर सवाल किया गया, तो मुस्कुराते हुए बात टाल दी और कहा कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। कूकणा ने कहा, गहलोत का फोटो था कलेक्टरी परिसर में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान एक हॉर्डिंग में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सचिन पायलट का फोटो तो लगाया गया लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का फोटो इस पोस्टर पर नजर नहीं आया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा ने कहा कि इतने बड़े प्रदर्शन में कई नेतओं ने अपने व्यक्तिगत पोस्टर बनवाए थे। यूथ कांग्रेस के मुख्य पोस्टर में सभी बड़े नेताओं के फोटो थे। जिस एक पोस्टर पर अशोक गहलोत का फोटो नहीं था उसमें यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रमेश भादू का बड़ा फोटो लगा है। कूकणा के साथ ही यूथ कांग्रेस के कई नेताओं के फोटो भी इसमें लगे हैं लेकिन इसी यूथ कांग्रेस से मुख्यमंत्री तक का सफर करने वाले गहलोत का फोटो नहीं था। मैदान में मौजूद राजनीतिक जानकारों के कानों में यह जवाब कम और सस्पेंस ज्यादा लगा। आधा किलोमीटर का पैदल मार्च गांधी पार्क से पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एडीएम सिटी रमेश देव को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकणा, प्रेम रत्न जोशी, अजय हल्दुनिया, बीकानेर प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, विक्की चड्ढा, पूनम भाम्भू, कृष्ण गोदारा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *