बीकानेर में सुबह-सुबह सब्जी मंडी के आगे हादसा:अनियंत्रित पिकअप ट्रैक्टर-हेक्टर से टकराकर पलटी, ड्राइवर घायल

मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन खड़ी ट्रैक्टर और हेक्टर कार से टकराकर पलट गई। हादसा सब्जी मंडी के आगे भगवान राम सोनी के घर के पास हुआ। गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर घायल नहीं हुआ। पिकअप गाड़ी किसी टेंट हाउस संचालक की है, जो सामान लेकर वापस गोदाम की ओर लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-हेक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलट गई। हादसे के वक्त आसपास लोगों की आवाजाही थी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। ड्राइवर को नींद की झपकी आने की आशंका स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हुआ हो सकता है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, कार्रवाई का इंतजार घटना की सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक हनुमान सिंह, कांस्टेबल महेश और जसवंत राज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी प्रकार की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली थी। क्षेत्र में रोष सुबह-सवेरे हुए इस हादसे से क्षेत्र के लोगों में रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन तेज गति से वाहन निकलते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और यातायात नियंत्रण की मांग की है। कंटेंट :अलंकार गोस्वामी, बीकानेर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *