धमतरी| नगर निगम स्कूल के पास बीच सड़क में एक ट्रक का डीजल खत्म होने से कुछ देर के लिए जाम लग गया। चूंकि यह हैवी ट्रैफिक वाला इलाका है। यहीं से होकर निगम स्कूल के साथ ही जिला अस्पताल की ओर जाते हैं। बीच सड़क में ट्रक खड़ी हो जाने से एक तरफ का रास्ता बंद हो गया। रत्नाबांधा चौक की ओर से आने वाली वाहनों को रांग साइड से होकर बस्तर रोड की ओर जाना पड़ा। ट्रक आपरेटर जब डीजल लाते, तब लोग परेशान होते रहे। यहां व्यवस्था बनाने के लिए यातायात पुलिस भी नहीं पहुंची थी।


