श्योपुर में साइड देने की बात पर गुरुवार शाम पौने 7 बजे ट्रैक्टर ड्राइवर और कार सवार के बीच विवाद हो गया। इस पर ट्रैक्टर ड्राइवर ट्रैक्टर को बीच सड़क पर खड़ा कर बाजार में टहलने चला। उसकी इस हरकत से मौके पर गाड़ियों की लाइन लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस पहुंची। ट्रैक्टर ड्राइवर को बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली हटवाई, तब जाकर ट्रैफिक निकलना शुरू हुआ। करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति रही। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में अनाज भरा हुआ था। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की बीच सड़क पर खड़े किए गए ट्रैक्टर की वजह से दीनदयाल बस स्टैंड, जय स्तंभ और खतौली, बड़ौदा की ओर से आने-जाने वाले वाहन जाम हो गए। पटेल चौक से आगे वाहन नहीं निकल पा रहे थे। अब इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस ने अब तक ट्रैक्टर ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की है।


