बीच सड़क में खड़े ट्रक से टकराई कंटेनर:बिलासपुर में बिना इंडिके​​​​​​​​​​​​​​टर दिए ट्रक रोका, कंटेनर जा घुसा; दोनों गाड़ी के ड्राइवर की मौत

बिलासपुर में 2 अलग-अलग सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। रतनपुर-भरारी पावर ग्रिड के पास एक ट्रेलर चालक ने कथित तौर पर लापरवाही पूर्वक बिना ब्रेक लाइट जलाए अचानक गाड़ी रोक दिया, जिससे पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक उसमें जा टकराया। हादसे में कंटेनर ड्राइवर की मौत हो गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। वहीं, दूसरे मामले में हिर्री माईन्स रायपुर-बिलासपुर मेन रोड पर सोमवार सुबह बीच सड़क पर एक ट्रक खतरनाक तरीके से खड़ा किया गया था। जिसके कारण पीछे से आ रहा कंटेनर ट्रक से टकरा गया और कंटेनर चालक की मौत हो गई। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। उत्तरप्रदेश का रहने वाला था ड्राइवर पहली घटना में मृतक चालक की पहचान सचिदानंद प्रताप के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के सोनभद्र का रहने वाला था। वह रायपुर से पश्चिम बंगाल की ओर मुर्गी फार्म का सामान लेकर निकला था। घटना 19 मई सुबह 10 बजे की है, जब उसका कंटेनर ट्रक (UP 32 EN 4719) भरारी पावर ग्रिड के पास पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर (क्रमांक CG 04 JC 1221) का चालक अचानक बिना कोई संकेत दिए ट्रक को रोक दिया, जिससे कंटेनर पीछे से आकर उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रतनपुर पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है। बिना किसी इंडीकेटर के बीच सड़क में खड़ा था ट्रक दूसरी घटना में ट्रक (क्रमांक CG 07 BS 5165) को सही ढंग से नहीं खड़ी थी, जिससे ट्रेलर (क्रमांक MH 40 CT 1255) टकरा गया। चालक की मौत हो गई जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल 108 एम्बुलेंस से सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेजा गया। ग्राम रहंगी के कोटवार शोभीतदास मानिकपुरी ने इस हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि ट्रक बिना किसी संकेतक या इंडीकेटर के मेन रोड के बीचोंबीच खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक से जा भिड़ा,। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर ट्रक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 125(a) एवं 281 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *