बीजापुर| आवापल्ली थाना क्षेत्र के आवापल्ली-मुरदंडा मार्ग पर डी-माइनिंग ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ ने 30 किलो वजनी आईईडी बरामद की। मुरदंडा कैंप से करीब 3 किमी दूर मेन रोड के किनारे सड़क से 5 फीट नीचे आईईडी प्लांट की गई थी । बरामद आईईडी को सीआरपीएफ की बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इसके अलावा गंगालूर क्षेत्र के डोडीतुमनार इलाके से सीआरपीएफ की 153वीं बटालियन ने 5 किलो वजनी प्रेशर आईईडी बरामद की।


