बीजापुर में IED ब्लास्ट, नाबालिग समेत 3 ग्रामीण जख्मी:पारिवारिक काम से जा रहे थे, रास्ते में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर आ गया पैर

छ्त्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED की चपेट में आने से 3 ग्रामीण जख्मी हो गए हैं। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। ये तीनों पारिवारिक काम से पास के ही गांव जा रहे थे। रास्ते में नक्सलियों की लगाई प्रेशर IED पर पैर पड़ा और धमाके की चपेट में आ गए मामला मद्देड़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जोगा गोटा (45), बड्डे सुनील (20) और विवेक ढोड़ी (17) शुक्रवार की सुबह घर से निकल कर बंदेपारा जा रहे थे। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से रास्ते में IED प्लांट कर रखी हुई थी। वहीं सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच एक ग्रामीण का पैर प्रेशर IED पर आ गया। जिससे जोर का धमाका हुआ। धमाके की चपेट में तीनों आ गए। तीनों ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही एंबुलेंस को भी जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने तीनों ग्रामीणों को अस्पताल रेफर किया है। उनके पैर और चेहरे में गंभीर चोट आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *