भाजपा स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में टोंक विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में टोंक विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 9 अप्रैल को अग्रवाल धर्मशाला टोंक में आयोजित करना तय हुआ। कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक लोकेश गुप्ता एवं रमेश गढ़वाल ने बताया कि टोंक विधानसभा के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं का एक बड़ा सम्मेलन बुधवार को जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला टोंक में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जयपुर के किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता एवं जिला प्रभारी मुकेश पारीक रहेंगे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को जिला संगठन द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। बैठक में जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, कार्यक्रम सहसंयोजक लोकेश गुप्ता, रमेश गढ़वाल, शैलेंद्र चौधरी, राजेश शर्मा, नीलिमा आमेरा, बबलू टैंकर, तरुण टिक्कीवाल, हनुमान बैरवा, नंदलाल जाट, विकार खान, प्रधान काबरा, कजोड़ जाजड़ा, शिवराज चौधरी, गणेश सैनी, शंभू शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


