बीजेपी नेता विजय सांपला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:AI समिट में देश की छवि खराब करने की साजिश, कांग्रेस पदाधिकारियों ने किया हंगामा

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विजय सांपला ने जालंधर में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे वैश्विक एआई (AI) समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर देश की अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। सांपला ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। विजय सांपला ने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत की तकनीकी शक्ति की सराहना कर रही है। दिल्ली के भव्य ऑडिटोरियम में आयोजित इस समिट में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी कंपनियों के सीईओ और 60 देशों के मंत्री शामिल हैं। दुनिया मान रही है कि आने वाले समय में भारत AI का केंद्र बनेगा। कांग्रेस देश को अक्सर खराब करने की कोशिश कर रही उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि जहां दुनिया भारत का सम्मान कर रही है, वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता देश के अक्सर को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सांपला ने याद दिलाया कि पहले के समय में विपक्ष के नेता, जैसे अटल बिहारी वाजपेयी, विदेश में हमेशा देश का पक्ष मजबूती से रखते थे, लेकिन आज की कांग्रेस इसके उलट काम कर रही है। पूरी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर की गई सांपला ने दावा किया कि यह हंगामा अचानक नहीं हुआ, बल्कि इसकी पूरी प्लानिंग राहुल गांधी के आवास पर की गई थी। इस समिट के लिए रजिस्ट्रेशन कई दिन पहले ही हो चुका था और बारकोड जारी किए गए थे। पकड़े गए लोग यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी हैं, जिनमें बिहार, यूपी और नेशनल लेवल के बड़े नेता शामिल हैं।

कांग्रेस की टॉप लीडरशिप के करीबी लोग उन्होंने गिरफ्तार किए गए नामों का खुलासा करते हुए बताया कि इनमें बिहार यूथ कांग्रेस के सचिव कुंदन यादव, यूपी के उपाध्यक्ष अजय कुमार और नेशनल कोऑर्डिनेटर नरसिम्हा राव यादव शामिल हैं। सांपला ने कहा कि ये कोई आम कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि कांग्रेस की टॉप लीडरशिप के करीबी लोग हैं। गांधी परिवार का इतिहास देश विरोधी रहा भाजपा नेता ने आगे कहा कि राहुल गांधी और उनके परिवार का इतिहास हमेशा देश विरोधी रहा है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना हो या डोकलाम विवाद के समय चीन के नेताओं के साथ मीटिंग करना, कांग्रेस ने हमेशा भारत के हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच के कारण आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति और चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है। कांग्रेस इस तरक्की से घबरा गई है और सत्ता पाने के लिए देश के साथ ‘गद्दारी’ करने पर उतारू है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *