बुरहानपुर जिले के 13 भाजपा मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा शुक्रवार को हो गई। भाजपा के जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रदेश निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर और पर्यवेक्षक महेंद्र भटनागर की सहमति के बाद अध्यक्षों को चुना गया है। पार्टी में बैलेंस बनाने के लिए पहली बार मंडल जिला प्रतिनिधि बनाए गए है, जिसमें वरिष्ठ नेताओं को रखा गया है। पार्टी ने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से रायशुमारी बाद युवाओं का प्राथमिकता दी है। वहीं मंडल जिला प्रतिनिधियों में दो महिलाएं शामिल है। बुरहानपुर जिले के 13 मंडल अध्यक्ष


