निवाड़ी जिले में मंडल अध्यक्ष और प्रतिनिधियों की सोमवार को बीजेपी ने घोषणा की। नियुक्ति प्रक्रिया भाजपा निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर और जिला पर्यवेक्षक सदानंद गोडबोले के निर्देशन में पूरी हुई। इसमें निवाड़ी मंडल का अध्यक्ष कमलेश चौरसिया को बनाया और प्रतिनिधि के रूप में अमित गुप्ता को मनोनित किया है। वहीं निवाड़ी ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रजापति को बनाया और प्रतिनिधि के रूप में रंधवीर सिंह दांगी को नियुक्त किया गया है। ओरछा मंडल का अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सेन को जबकि प्रतिनिधि सूरज यादव को बनाया। नेगुवां मंडल का अध्यक्ष प्रतिभा गौतम को बनाया और प्रतिनिधि के रूप में गोवर्धन राजपूत को नियुक्त किया। तरिचरकलां मंडल का अध्यक्ष मनीष शर्मा को और प्रतिनिधि के रूप में नारायण सिंह पटेल को नियुक्त किया। मोहनगढ़ मंडल का अध्यक्ष मानसिंह दांगी को बनाया और प्रतिनिधि के रूप में केहर सिंह यादव को नियुक्त किया। पृथ्वीपुर नगर मंडल का अध्यक्ष मृदुल शर्मा को बनाया और प्रतिनिधि के रूप में कैलाश सोनी को नियुक्त किया। जेरोन मंडल का अध्यक्ष शोभाराम केवट को बनाया और मंडल प्रतिनिधि के रूप में हरप्रसाद कुशवाहा को नियुक्त किया। दिगौड़ मंडल का अध्यक्ष रामपाल घोष को बनाया और मंडल प्रतिनिधि के रूप में महेंद्र सिंह बुंदेला को नियुक्त किया। कार्यकर्ताओं ने नियुक्त होने वाले पदाधिकारियों को बधाई दी है।