बीजेपी विधायक बोले- गहलोत मौसम वैज्ञानिक:कहा- उनके समय का बजट व्यक्ति विशेष का होता था

राजस्थान विधानसभा में पेश बजट पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। गहलोत ने कहा था कि ये बजट धरातल पर उतरता नजर नहीं आ रहा है। इस पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा है कि गहलोत सरकार का बजट तो कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने तक ही सीमित होता था। भाजपा सरकार का बजट युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है। बोले- गहलोत मौसम वैज्ञानिक बीकानेर के भाजपा संभागीय मुख्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री ने बजट के माध्यम से युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत मौसम वैज्ञानिक है और मौसम के अनुसार ही बोलते हैं। कुछ दिन पहले तक बोला था कि उनकी सरकार में अधिकारी रहे अधिकारी ही अब बजट तैयार कर रहे हैं तो अच्छा ही कर रहे हैं। अब बोल रहे हैं कि बजट धरातल पर नहीं उतरेगा। उनके समय में बजट व्यक्ति विशेष का बजट होता था। उनके समय में जो बजट था, वो उन लोगों को समर्पित होता था, जिनके कारण सरकार टिकी हुई होती है। वहीं ये बजट युवाओं को समर्पित है। रामसेतु योजना 1 लाख करोड़ की हुई शर्मा ने कहा कि इस बजट के माध्यम से सरकार रामजल सेतु योजना वसुंधरा राजे के समय 36 हजार करोड़ रुपए की थी, जो अब एक लाख करोड़ रुपए की हो चुकी है। इस योजना को धरातल पर लाने के लिए 26 हजार करोड़ रुपए की राशि आवंटित की जा चुकी है। यमुना जल के लिए भी 32 हजार करोड़ रुपए की योजना है। हमारा प्रयास है कि हर खेत के अंदर पानी पहुंचाने का प्रयास इस सरकार का है। प्रेस वार्ता में शहर व देहात भाजपा अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *