बीडीओ को 26 फरवरी तक सभी पंचायतों का ऑडिट करने का निर्देश

चाईबासा| उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय पश्चिमी सिंहभूम के जिला ग्रामीण विकास शाखा सभागार में पंचायती राज विभाग अंतर्गत 15वें वित्तीय आयोग अंतर्गत विभिन्न मद में व्यय की स्थिति, पंचायतों में ऑडिट, ज्ञान केंद्र, मनरेगा एवं आवास योजना अंतर्गत विभिन्न मानकों में प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। निदेशक जिला ग्रामीण विकास शाखा, सुनीला खलको, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सविता टोपनो, प्रखंड विकास पदाधिकारी बंदगांव, झींकपानी, आनंदपुर, मनोहरपुर, गोइलकेरा, जगन्नाथपुर, कुमारडुंगी एवं गुदड़ी व सभी प्रखंड के प्रखंड समन्वयक आदि उपस्थित रहे। समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी पंचायतों का ऑडिट 26 फरवरी तक डीटीआई चाईबासा ने अनिवार्य रूप से पूरा करवा लेने का निर्देश दिया। साथ ही 6 प्रखंडों में ज्ञान केंद्र के लिए उपलब्ध कराई राशि के उपरांत भी तैयार नहीं किए जाने पर अधूरे कार्यों को पूरा करते हुए फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। मनरेगा अंतर्गत विभिन्न मानकों यथा, सक्रिय मनरेगा श्रमिकों का ई-केवाईसी सोशल ऑडिट कृत कार्रवाई प्रतिवेदन की स्थिति, पूर्व से लंबित योजनाओं के पूर्ण करने का आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *