रंका | नालसा नई दिल्ली, झालसा रांची एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय आउटरीच जागरूकता अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत पीएलवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा एक बेसहारा परिवार को सामाजिक न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। रंका प्रखंड मुख्यालय छात्रावास रोड निवासी सुरेश राम उम्र 80 वर्ष जो अपने असहाय दर्द से परेशान जीवन जीने को विवश हैं। रंका कला पंचायत स्थित छात्रावास रोड में किराए के मकान में निवास कर रहे भूमिहीन, गरीब, बेसहारा, वृद्ध दंपति सुरेश राम और सोना देवी जो राशन से मिलने वाले 5 किलो चावल और 5 किलो गेहूं पर जिंदा हैं। पेंशन मिलती भी है तो कभी कभार। इनके तीन पुत्र थे तीनों की अकाल मृत्यु हो गई। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पीएलवी अमरेंद्र कुमार ने इनकी समस्याओं के बारे में अपने सीनियर को सूचित किया है और आश्वासन दिया कि हर संभव मदद की जाएगी। केतार | दैनिक भास्कर अखबार में शुक्रवार को प्रमुखता से छपी खबर सरकार ने जरूरतमंदों के लिए केतार प्रखंड में (1218) कंबल उपलब्ध कराए, लेकिन वितरण शुरू नहीं हुआ। ठंड चरम पर शीर्षक से छपी खबर का हुआ असर। केतार सीओ सह प्रभारी बीडीओ प्रशांत कुमार ने शनिवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पंचायत वार कंबल आवंटित किए। ज्ञात हो कि केतार प्रखंड को 1218 कंबल 24 दिसंबर 2024 को उपलब्ध कराए गए थे।


