बीडीके अस्पताल के कार्यवाहर PMO राव को मिला डीडीओ पावर:कर्मचारियों में खुशी, रूकी तनख्वाह मिलेगी

राजकीय बीडीके अस्पताल के कार्यवाही पीएमओ डॉ राजवीर सिंह राव को डीडीओ पावर मिल गया है। वे 22 नवंबर से अस्पताल में कार्यवाहक पीएमओं के तौर पर काम रहे थे। डीडीओ पावर नहीं मिलने से अस्पताल में कई तरह के काम रुक गए थे। चिकित्सकों, नर्सिंग कर्मियों सहित अन्य स्टाफ को तनख्वाह नहीं मिल रही थी। जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल में 21 नवंबर के दिन जिंदा युवक को मृत घोषित कर उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के मामले में तत्कालीन पीएमओ संदीप पचार व दो अन्य डॉक्टरों को निलंबित किया गया था। उसके बाद डॉ राजवीर राव को कार्यवाहक पीएमओ लगाया गया था। लेकिन उन्हें डीडीओ पावर नहीं मिला था। इससे यहा कार्यरत डॉक्टर व कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा अन्य कई काम भी अटक गए थे। डीडीओ पावर मिलने से रूक हुए काम हांगे। इस संबंध में चिकित्सका एवं स्वास्थ्य सेवा के निदेशक रवि प्रकाश माथुर ने आदेश जारी कर डीडीओ पावर (आहरण- वितरण अधिकार ) दिया है। डीडीओ पावर मिलने से स्टाफ में खुशी का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *