बीदासर में 54 किलो पॉलिथीन की जब्त:नगरपालिका ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 11 थोक विक्रेताओं पर की कार्रवाई

चूरू जिले के बीदासर कस्बे में नगरपालिका ने प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से कुल 54 किलो 910 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
पालिका की टीम ने बीदासर व्यापार मंडल अध्यक्ष सहित 11 थोक विक्रेताओं के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की गई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। ‘पॉलिथीन से पर्यावरण को पहुंचता है नुकसान’
नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भरत गौड़ ने बताया कि सहायक अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। इस टीम ने शहर के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर यह अभियान चलाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग पूरी तरह बंद किया जाना चाहिए।
गौड़ ने बताया कि पॉलिथीन के उपयोग से शहर के सौंदर्यकरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचता है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का विक्रय करते पाए जाने पर संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी किया जाएगा। कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील
इसके साथ ही, नगरपालिका ने नागरिकों से कपड़े और जूट के थैलों का उपयोग करने की अपील की है।
कार्रवाई के दौरान सफाई निरीक्षक गिरधारीलाल, जमादार तेजपाल, अशोक कुमार, विजेश रेगर, नोरतमल रैगर और मुरलीमनोहर सहित नगरपालिका के कई अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *